क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय
केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों/उपक्रमों/बैंकों/बीमा कम्पनियों /निगमों/बोर्डों आदि में संघ की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन एवं राजभाषा के रूंप में हिन्दी के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय की है । इस प्रयोजन के लिए, देश के विभिन्न क्षेत्रों में राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय के अधीन 08 क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय कार्यरत हैं ।
केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान
केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान (CHTI) भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के तहत 1985 में स्थापित एक प्रमुख सरकारी संस्थान है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी कामकाज में हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, राष्ट्रीयकृत बैंकों और वैधानिक निकायों को गहन सेवाकालीन प्रशिक्षण प्रदान करना है।